Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक





तेरह ताली व घूमर संग गूंजी राजस्थानी संस्कृति

 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़। 69वीं जिला स्तरीय 19 व 17 वर्ष छात्र-छात्रा शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को स्थानीय मालियों की ढाणी गांधीनगर स्थित आर डी के एल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ।शतरंज प्रतियोगिता के संयोजक व प्रधानाचार्य के अनुसार जिला स्तरीय 69वीं शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशनगढ़ प्रेमचंद अजमेर के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया।इस अवसर पर किशनगढ़ के पूर्व एसीबीईओ व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठाडा (नागौर) के प्रधानाचार्य अमृतराज सैनी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, वर्ल्ड चेस फेडरेशन के सदस्य किशोरी लाल शर्मा, प्राइवेट स्कूल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज कुमार सेन, संरक्षक जसराज सैनी, पार्षद प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, पार्षद अनिल राव, पूर्व पार्षद डीसी अग्रवाल व बलराज सैनी अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर झंडा रोहण के साथ 69वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा प्रतियोगिता का आगाज किया। समस्त अतिथियों का माला व ऊपरना पहना कर स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद अजमेरा ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आग्रह करते हुए जीत के लिए बधाई दी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने खेल व खेल भावना पर प्रकाश डाला, प्रधानाचार्य अमृतराज सैनी ने आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत 13 ताली व घूमर नृत्य से दर्शकों को आनंदित कर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अन्वेषी किशोर,  कुलदीप अग्निहोत्री सहित शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त किए गए तकनीकी विशेषज्ञ व निर्णायक मंडल ने सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पायक ने किया। आर डी के एल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य व संयोजक बिरदी चंद मालाकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रतियोगिता आगामी 17 सितंबर तक आयोजित प्रतिदिन चलेगी तथा विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मेडल दिए जाएंगे। सर्वाधिक अंक बनाने वाले स्कूल को चैंपियनशिप प्रदान की जाएगी। साथ ही राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का चयन भी इस प्रतियोगिता के दौरान किया जाएगा।

أحدث أقدم