Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



माटी की महज न्यूज़ किशनगढ़ / भैरुसिंह चौहान -पूज्य बाबा साहब स्व रतनलाल जी पाटनी की पुण्य स्मृति में आर के फाउंडेशन ग्रुप के आर्थिक सहयोग से लायंस क्लब किशनगढ़ क्लासिक और महावीर विकलांग समिति के संयुक्त तत्वावधान निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन आर के कम्युनिटी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया,  

मुख्य शिविर संयोजक राजेश पाटनी ने बताया कि इस चयन शिविर में 41 ट्राइसाइकिल , 31 व्हील चेयर 28 जयपुर फूट, 55 कैलिपर, 30 बैसाखी, 6 कृत्रिम हाथ आदि का वितरण किया गया , 

शिविर संयोजक निखिल सारडा, सुनील केजरीवाल ने बताया कि इस शिविर में जिन दिव्यांगों के कृत्रिम हाथ और पैर लगने थे, उन्हें वहीं पर मशीन द्वारा हाथ पैर बना कर लगाए गए, इसमें समय लगने के कारण शिविर को 11 सितंबर को भी आयोजित किया जाएगा, 

आर के ग्रुप के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी , मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन , लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया,और दिव्यांगों से व्यक्तिगत मिलकर उनके हाल चाल पूछे,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी,आर के ग्रुप के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी , आदि पाटनी, सी ए सुभाष अग्रवाल, महावीर कोठारी, के साथ ही लायंस क्लब के प्रान्तपाल रामकिशोर गर्ग, उप प्रांतपाल निशांत जैन , पूर्व प्रान्तपाल श्याम सुंदर मंत्री, दिलीप तोषनीवाल, संभागीय अध्यक्ष हरीश गर्ग, नगर परिषद आयुक्त सीता वर्मा, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, आदि विशिष्ट अतिथियों ने शिविर का अवलोकन किया , केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मानव सेवा को ईश्वर की सच्ची सेवा बताते हुवे क्लब के सेवा कार्य की प्रशंसा की,आर के ग्रुप के अशोक पाटनी ने क्लब को हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया, नगर परिषद आयुक्त सीता वर्मा ने क्लब की इस सेवा कार्य की प्रशंसा की, और महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर निशुल्क उपचार हेतु चल रही योजनाओं की जानकारी दी, प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग ने अपने उद्बोधन में क्लब की सभी गतिविधियों की प्रशंसा करते हुवे प्रांतीय स्लोगन आओ खुशियां बांटे पर उच्च स्तरीय कार्य करने पर किशनगढ़ क्लासिक को बधाई दी,और आर के ग्रुप के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, आदि पाटनी, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी , नगर परिषद आयुक्त सीता वर्मा, आदि विशिष्ट व्यक्तियों को लायन पिन से सम्मानित किया, और आर के परिवार के युवा उद्यमी आदि पाटनी को लायंस क्लब का सदस्य बनाया,क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने आर के ग्रुप का आभार प्रकट करते हुवे दिव्यागजन की सेवा को सर्वोपरि बताया क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल, क्लब की प्रथम महिला शिल्पी अग्रवाल,सचिव रमाकांत काबरा, संयोजक राजेश पाटनी, सुनील केजरीवाल, निखिल सारडा, मुकेश गोयल, नरेंद्र मेहता, मुकेश जैन, महेंद्र नाहर, संजय गोयल, पदम जैन, अविनाश पाटनी, अजय गंगवाल, मनोज गोधा, पीयूष पाराशर, रोहित मेहता, सुशील बंसल, विनोद पाटनी, जितेंद्र पहाड़िया, अनिल शर्मा, ,नितिन मैनावत , शुभम अग्रवाल, रवि सारडा, संजय गुप्ता, संजय नागर,अजय जैन, अशोक गंगवाल,राकेश ओसवाल ,विनीता मेहता,रोहित सुराणा, आदि क्लब सदस्यों के साथ ही आर के पाटनी गर्ल्स कॉलेज की स्काउट छात्राओं और स्काउट के बच्चो ने सहयोग किया 

 

أحدث أقدم