Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक





रिपोर्ट: माटी की महक न्यूज़,@भैरुसिंह चौहान किशनगढ़

श्री अग्रवाल समाज संस्था, श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल और श्री अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत रविवार को आयोजित अग्रचेतना मैराथन दौड़ व विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं ने पूरे समाज में नई ऊर्जा और एकता का संचार किया। सुबह से लेकर देर रात तक महोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों ने न केवल समाजबंधुओं को जोड़ा बल्कि नई पीढ़ी को परंपरा और संस्कृति से भी अवगत कराया।


मैराथन दौड़ से समाज हुआ एकजुट

रविवार सुबह 6 बजे जैसे ही श्री अग्रसेन भवन से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत हुई, पूरा वातावरण “महाराज अग्रसेन की जय” के नारों से गूंज उठा। समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष और युवा सफेद टी-शर्ट पहनकर दौड़ में शामिल हुए।मुख्य अतिथि रामावतार अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सर्वेश्वर अग्रवाल, कमल किशोर पोद्दार, नवल किशोर अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल और रौनक अग्रवाल का समाज एवं जयंती संयोजक मंडल द्वारा माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि परिवार ने ध्वज दिखाकर दौड़ को रवाना किया। मैराथन दौड़ का मुख्य संदेश समाज की एकता और स्वास्थ्य जागरूकता था। समाजबंधु पूरे जोश के साथ दौड़ते हुए किशनगढ़ की गलियों से गुजरे और लोगों को फिटनेस व आपसी भाईचारे का संदेश दिया।मैराथन में विशेष रूप से अग्रवाल समाज संस्था से घनश्याम अग्रवाल, कैलाशचंद अग्रवाल, कमल किशोर मोर, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, जयंती मुख्य संयोजक अमित अग्रवाल, जयंती संयोजक विनोद बंसल, जयेश कामदार, रमाकांत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, जयंती कोषाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, नवयुवक मंडल से निशांत गर्ग, एडवोकेट प्रदीप अग्रवाल, महिला मंडल से सीमा गोयल, जूली गर्ग, कैलाश अग्रवाल, अशोक गोयल, अतुल बेनावत, अभिषेक गोयल, रोहित रामचंद्रका, सावर मल अग्रवाल, इंदु अग्रवाल व अंजलि अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।


खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़ों तक का उत्साह

मैराथन के बाद अग्रसेन विहार परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यनारायण, पवन और नवल मोर ने महाराज अग्रसेन व कुलदेवी लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना कर किया।

प्रतियोगिताओं में बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

  • कक्षा प्ले से पहली तक – 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर गुलामती दौड़
  • कक्षा 2 से 5 तक – 200 मीटर दौड़ और चेयर रेस
  • कक्षा 6 से 8 तक – लंबी कूद व चेयर रेस
  • कक्षा 8 से 12 तक – लंबी कूद और थ्रो द बॉल
  • 18 वर्ष से ऊपर पुरुषों – टू व्हीलर गियर वाली धीमी गति वाहन दौड़
  • महिलाओं के लिए – टू व्हीलर बिना गियर वाली धीमी गति वाहन दौड़
  • महाविद्यालय और जनसाधारण स्तर तक – थ्रो द बॉल और लंबी कूद

हर प्रतियोगिता में बच्चों व प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। मैदान तालियों और उत्साहवर्धन से गूंजता रहा।इन प्रतियोगिताओं में समाज के अशोक अग्रवाल, धर्मचंद गोयल, दुर्गेश सिंघल, रवि अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, धनप्रकाश गोयल, समीर अग्रवाल, रामजीवन अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पंकज गोयल, मानस गोयल, इंदु अग्रवाल और अनीता अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


म्यूजिकल अंताक्षरी बना आकर्षण का केंद्र

शाम होते ही अग्रसेन भवन में म्यूजिकल अंताक्षरी प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। 18 वर्ष से ऊपर सभी वर्गों के लिए आयोजित लीग राउंड में समाजबंधुओं ने गाने-बजाने के साथ खूब आनंद लिया।मुख्य अतिथि गोकुल और अंजू रामचंद्रका ने महाराज अग्रसेन व कुलदेवी लक्ष्मी माता की आरती कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नीरज आर्य के निर्देशन में अग्रसेन, अग्रोहा और अग्रवाल टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।प्रतियोगिता में समाज के दिनेश गर्ग, राजेश कामदार, राजेंद्र गोयल, अशोक गोयल, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गोयल, निकुंज अग्रवाल, जुली गर्ग और हेमलता गर्ग का विशेष सहयोग रहा।


15 सितम्बर को होंगे और भव्य आयोजन

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को भी कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे।

  • सुबह 7 बजे श्री अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल मैदान में आयोजित होगी। इसमें तीन मैच होंगे –

    1. अग्रवाल पैंथर बनाम अग्रवाल किंग
    2. अग्रवाल टाइटल्स बनाम अग्रवाल रॉयल
    3. अग्रवाल चैलेंजर्स बनाम अग्रवाल वारियर्स
      मुख्य अतिथि – अशोक व विनोद पंसारी।
  • दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसमें कक्षा 5 से 9 तक और कक्षा 10 से जनसाधारण तक दो समूह बनाए जाएंगे।
    मुख्य अतिथि – मंजुल व मुकुल गर्ग।

  • शाम 7 बजे अग्रसेन विहार में म्यूजिकल अंताक्षरी के सेमीफाइनल और फाइनल राउंड होंगे।
    मुख्य अतिथि – गोविंद, संजय और पंकज गोयल।

 

أحدث أقدم