Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

“माय बैग, माय स्टाइल – एन आर्टिस्टिक स्टेप टुवर्ड्स ग्रीन भारत”

माटी की महक किशनगढ़।जीतो लेडीज़ विंग किशनगढ़ द्वारा “माय बैग, माय स्टाइल – एन आर्टिस्टिक स्टेप टुवर्ड्स ग्रीन भारत” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल की गई।इस अभियान के अंतर्गत लेडीज़ विंग की सदस्यों ने जरूरतमंद कारीगरों (आर्टिसन्स) से रीयूजेबल कपड़े के थैलों का निर्माण करवाया और

प्लास्टिक से विष है फैला, अपनाओ कपड़े का थैला”

जैसे सशक्त संदेश के माध्यम से आमजन को रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक का त्याग कर कपड़े के थैले अपनाने की अपील की।इस अवसर पर जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन नीतिका महनोत ने कहा कि प्लास्टिक छोड़कर कपड़े का थैला अपनाने जैसा छोटा कदम भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा बदलाव ला सकता है।वहीं चीफ सेक्रेटरी रीना गंगवाल ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत तैयार किए गए लगभग 300 कपड़े के थैले सब्ज़ी विक्रेताओं एवं ग्रोसरी स्टोर्स पर वितरित किए गए।कार्यक्रम की इवेंट कन्वीनर शम्मी कोठारी रहीं।इस सफल मुहिम में वाइस चेयरपर्सन बबीता संचेती, साक्षी लुहाड़िया, करुणा जैन, प्रीति मेहता, कासवी पहरिया, अनु सेठिया एवं कविता गेल्डा का विशेष सहयोग रहा।



 

أحدث أقدم