Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



 अजमेर रिपोर्ट राजवीर सिंह | टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज का फायर प्रिवेंशन एंड प्रिपेयरडनेस वीक - 2024 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर  की थीम के तहत टाटा ग्रुप के सभी सदस्यों को फायर सेफ्टी के प्रति अपनी जागरूकता एवम प्रतिबद्धता की पुष्टि करना, अग्नि सुरक्षा की प्रैक्टिस को सामूहिक रूप से शामिल करके आपातकालीन स्थिति में अपने कर्मचारीयो की  तैयारी को जांचना साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाने और आग की रोकथाम करने के उपाय और SOP को अपडेट करने के उद्देश्य से आज दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को 10:30 बजे टाटा पावर अजमेर परबतपुरा जीएसएस कार्यालय पर अजमेर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर फायर सेफ्टी का MOCK DRILL आयोजन किया गया I जिसमे जीएसएस के ट्रांसफार्मर ऑयल लीकेज से लगी आग का सिनेरियो बनाया गया, जिसे टीपीएडीएल के फायर सेफ्टी विभाग की SOP के अनुसार सर्वप्रथम टाटा पावर अजमेर के ऑन ड्यूटी सुरक्षा गार्ड द्वारा आग की सूचना कंट्रोल रूम और टीपीएडीएल पीएससी विभाग को दी गई तत्पश्चात फायर अलार्म का क्रियान्वयन कर उपस्थित लोगों को सेफ असेंबली एरिया में एकत्र होने का संकेत दिया गया साथ ही फायर फोम टाइप एक्सटिंग्विशर से फायर को कंट्रोल करने का प्रयास किया गया किंतु ट्रांसफॉर्मर के ऑयल का फायर होने के कारण नगर निगम अजमेर के अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई इस पर अग्निशमन विभाग का फायर दमकल ने तत्काल पहुंचकर उक्त फायर को पूर्णतया कंट्रोल किया I मॉक ड्रिल के पश्चात उपस्थिति लगभग 115 कर्मचारियों और अधिकारियों को नगर निगम अग्निशमन विभाग के अधिकारी सुंदर एवं उनके साथियों द्वारा फायर सेफ्टी के विभिन्न तत्वों के बारे में जागरूक कर क्लासिफिकेशन ऑफ़ फायर, फायर की रोकथाम के तरीके फायर एक्सटिंग्विशर को चलाने के तरीके एवं आग से बचाव और रोकथाम के दौरान फायरमैन लिफ्ट इत्यादि के डेमो देकर फायर सेफ्टी के बारे में खास जागरूकता प्रदान की ी इस दौरान टीपीएडीएल के सीईओ  सुनील कुमार शर्मा ने अजमेर नगर निगम अग्निशमन विभाग एवं उनके अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को फायर सेफ्टी के दौरान अपनाए जाने वाले उपाय और रोकथाम के तरीकों को दोहराकर उनकी महत्ता बताई एवम फायर सिचुएशन में SOP के अनुसार कार्य करने की ओर पैनिक नही होने की प्रेरणा देकर अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया I

أحدث أقدم