अजमेर / रिपोर्ट राजवीर सिंह /भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने गांधी भवन चौराह पर हरियाणा मे भाजपा को बहुमत मिलने व जम्मू कश्मीर में इतिहास में सर्वाधिक सीटे विजय करने पर आतिशबाज़ी कर एक – दूसरे को जलेबी खिलाकर खुशी का इजहार किया/ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने जीत हासिल की है। पार्टी को 48 सीटें मिली है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 29 सीटें मिली हैंआज नवरात्र का छठा दिन है। भाजपा की सरकार तीसरी बार हरियाणा में आई है। हमें हर जाति-हर वर्ग ने वोट दिया हरियाणा मे भाजपा की सरकार बनी, व जम्मू-कश्मीर में पार्टी का वोटिंग पर्सेंट बढ़ा है, यह भाजपा कार्यकर्तो के सेवा कार्यों का फल है इस अवसर पर उपमहापौर नीरज जैन,पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत,धर्मेश जैन,प्रवीण जैन, सोमरत्न आर्य,राजेश शर्मा,योगेश शर्मा, दीपक भाकर, जय किशन परवानी, तुलसी सोनी, विकास सोनगरा,रविंद्र जादौन, रचित कच्छावा, सुरेश गोयल, पंकज सिंह, गौरव जैन,रोहित यादव ,गजेंद्र गहलोत, जितेंद्र रंगवानी,रवि वैष्णव,तेजपाल साहनी,अजय नरूका, विजय सोडा, सुरेश गोयल आदि उपस्थित रहे
जीत की ख़ुशी मे जश्न मनाते कार्यकर्त्ता
