दो शातिर मोटरसाईकिल चोरों को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
थाना ईलाका क्रिश्चयनगंज अजमेर व थाना ईलाका पुष्कर से चोरी की गई मोटरसाईकिलों को किया बरामद ।
अजमेर रिपोर्ट राजवीर सिंह | देवेन्द्र कुमार विश्नोई आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर ने बताया कि दिनांक 15.09.2024 को प्रार्थी ओमप्रकाश पुत्र नारायण जाति गुर्जर हाल निवासी केरियों की ढाणी माकडवाली अजमेर की मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को गम्भीरता से देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह आर.पी. एस. व रुद्रप्रकाश शर्मा आर.पी.एस. पुलिस उपधीक्षक उत्तर शहर अजमेर के निर्देशन व अरविन्द सिंह चारण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना क्रिश्चयनगंज अजमेर के नेतृत्व में वारदात का पर्दाफाश हेतु निम्न टीम का गठन किया गया।
गठित टीमःमे कुम्भाराम ए.एस.आई. पुलिस थाना क्रिश्चयनगंज अजमेर । धर्मराज थौरी हैड कानि. 179 पुलिस थाना क्रिश्धयनगंज अजमेर ( विशेष भूमिका) अर्जुनरान हैड कानि. 08 पुलिस थाना क्रिश्चयनगंज अजमेर । मोतीरान हैड कानि. 208 पुलिस थाना क्रिश्चयनगंज अजमेर,पुसाराम हैड कानि. 1482 पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज अजमेर । प्रेमाराम कानि. 2571 पुलिस थाना क्रिश्वयनगंज अजमेर ।। विशेष भूमिका रामनिवास कानि. 2819 पुलिस थाना किश्चयनगंज अजमेर । रामनिवास कडवा कानि. 489 अभय कमाण्ड सेन्टर अजमेर । ( विशेष भूमिका )
घटना का विवरणः- प्रार्थी ओमप्रकाश पुत्र नारायण उम्र लगभग 30 वर्ष जाति गुर्जर हाल निवासी केरियों की ढाणी माकडवाली अजमेर ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 15.09.2024 को मैं समय करीब 12 बजे में शास्त्रीनगर शोपिंग सेन्टर के पास बैंक
.
ऑफ बडौदा दगदी मार्केट के सामने मैने मेरी गाडी खड़ी करी वह गाड़ी 12 से 4 बजे की बौच वहां से चोरी हो गयी। मैनें मेरी गाडी को सब जगह तलाश की पर कही मिली नहीं मेरी चोरी हुई गाडी के नंO RI 42 SG 5964 व ईन्जीन नं० HA11EDN4G04897 चैसीस नं० MBLHAW122N4G09144 है। यह मेरी गाडी का रंग काला है। यह गाडी मेरे ससुर नारायण जी के नाम रजीस्ट्रट है। मैं रिपोर्ट करता हूं आप उचीत कानूनी कार्यवाही कर मेरी गाड़ी की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 463/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
टीम द्वारा किये गये प्रयास: पुलिस थाना क्रिश्चियन गंज अजमेर टीम द्वारा शास्त्री नगर शोपिंग सेन्टर के पास बैंक ऑफ बडौदा दगदी मार्केट के सामने से चोरी हुई मोटरसाईकिल की वारदात की सूचना के तुरन्त बाद ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी के कैमरे चैक किये गये तो बाईक चोरी करने वाला शक्स बाईक चोरी करके लोहागल रोड की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया जिस पर टीम में शामिल धर्मराज हैड कानि.-179 पुलिस थाना क्रिश्चयनगंज व रामनिवास कानि.-489 अभय कमाण्ड सेन्टर अजमेर के द्वारा गहनता से सीसीटीवी कैमरो का विश्लेषण किया गया तथा टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरों से मोटरसाईकिल चोरों का पता लगाकर लगातार पिछा कर आसूचना सकंलन एंव तकनीकी ज्ञात से व मुखवीर से मिली सुचना से मोटरसाईकिल चोरी के अभियुक्तों को चोरी की गई मोटरसाईकिलों को बेचने की फिराक में घुमते हुए नारीशाला के पिछे लोहागल अजमेर से गिरफतार किया गया, जिनसे शास्त्रीनगर शौपिंग सेन्टर के पास से चौरी गई मोटरसाईकिल को बरामद कर व दिनांक 14- 08-2024 रेगर मौहल्ला बड़ी बस्ती पुष्कर से चोरी की गई मोटरसाईकिल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ जारी है और भी वारदातों के खुलने की संभावना है ।
तरीका वारदातः दोनों अभियुक्त किशनगढ़ शहर से बस में बैठकर साथ साथ अजमेर व पुष्कर शहर में आते है, और फिर पैदल पैदल शहर में घुमकर भीड भाड वाले ईलाकों से काफी देर खड़ी मोटरसाईकिलों की रैकी करके मौका देखकर प्लान से लॉक तोडकर मोटरसाईकिल चोरी करके लेकर फरार हो जाते है।
बरामदगीः- दो चोरी की गई मोटरसाईकिल हिरो स्पलेण्डर नम्बर RJ 42 SG 5964 बरामद व हिरो स्पलैंडर RI 01 WS 2985 जब्त ।
गिरफ्तार शुदा मुलजिम का विवरण:-
1. शुभम सुनारीवाल उर्फ मोनू पुत्र प्रकाशचन्द सुनारीवाल जाति रेगर उम्र 18 साल निवासी सरोत्तम स्कुल के पास किशनगढ़ बजरंग कोलोनी पुलिस थाना गांधीनगर किशनगढ जिला अजमेर ।
2. अजय रैदास पुत्र छगन लाल जाति रेगर उम्र 25 साल निवासी मदनेश गौशाला के पास सांवतसर किशनगढ़ थाना गांधीनगर किशनगढ़ जिला अजमेर ।
