Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 श्रीगणेश महोत्सव समिति द्वारा डॉ लाल थदानी सम्मानित

माटी की महक न्यूज़ अजमेररिपोर्ट राजवीरसिंह  |सुंदर नगर विकास समिति कोटडा के तत्वाधान में श्री गणेश महोत्सव आयोजन समिति और सखी मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा वरिष्ठ जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ  डॉ लाल थदानी को सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र विशेष कर कोरोना में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए  उन्हें मोतियों की दुपट्टा और माला पहनाकर मोमेंटो  देकर सम्मानित किया गया ‌ । डॉ लाल थदानी  ने अभीभूत होकर कहा कि  असाध्य रोगों के इलाज में संगीत का मनोवैज्ञानिक प्रभाव है ।  लोगों में सकारात्मक संदेश गया है ।सबके आग्रह पर उन्होंने ए मालिक तेरे बंदे हम गीत गाकर सबको प्रभावित किया । आयोजकों द्वारा सप्ताह पर चली प्रतियोगिताओं में  चित्रकला नृत्य और भजनों में विजयी और प्रतिभावान  बालक बालिकाओं में धरती, हिमांक, रुद्राक्ष, नेहा, गौरांग, कृष्णा, नाव्या, नेहल, सारांश, तमन्ना को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर विकास समिति के अध्यक्ष  प्रदीप रेनिवाल, सचिव रघुनाथ गुर्जर, कार्यक्रम संचालक प्रीतम भटनागर, ब्रजेश शर्मा, विष्णु अग्रवाल, धर्मराज,  अशोक त्रिवेदी , सखी मंडल से श्रीमती ललिता,  संतोष , अनुरित्ता सिंह , रजनी,  उर्मिला गुप्ता,  प्रीति आदि मौजूद थे।

विज्ञापन 



أحدث أقدم