Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 मदनगंज--किशनगढ़ 25 जुलाई-- गुजरात कांग्रेस प्रभारी, राज्य के पूर्व चिकित्सा, स्वास्थ्य सूचना व जनसंपर्क मंत्री व केकडी विधायक डॉ. रघु शर्मा का जन्मदिन  बुधवार को डॉ. रघु शर्मा फ्रेंड्स क्लब व दशहरा मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष रमेश चांडक  व उपाध्यक्ष गोपाल प्रधान के अनुसार इस अवसर पर प्रात नौ बजे अग्रसेन भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजकीय यझ नारायण चिकित्सालय, जेएलएन हॉस्पिटल व विद्यापति ब्लड बैंक की चिकित्सा टीम अपनी सेवाएं देगी । दशहरा मेला कमेटी के राम प्रकाश शर्मा व जितेंद्र मारोठिया ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. रघु शर्मा की मौजूदगी में नगर के वरिष्ठ कांग्रेसजन का भी सम्मान किया जाएगा । डा. रघु शर्मा फ्रेंड्स क्लब से जुड़े सत्यस्वरूप अग्रवाल व सुनील अग्रवाल के अनुसार इससे पूर्व प्रातः 8 बजे श्रीराम गौशाला सिलोरा में गायों को हरा चारा व गुड लापसी खिलाई जाएगी व नेहरू वाचनालय व गांधी धर्मशाला स्थित इंदिरा रसोई में गरीबों को दोपहर का खाना खिलाया जाएगा । दशहरा मेला कमेटी से जुडे  एडवोकेट कृष्ण अवतार शर्मा ने बताया कि इस मौके पर सुबह  अग्रसेन भवन के बाहर भी गरीबों को खाना वितरित किया जाएगा । 

*डा. रघु शर्मा सुबह 10  बजे पहुंचेंगे किशनगढ

गुजरात कांग्रेस प्रभारी, राज्य के पूर्व मंत्री व केकड़ी विधायक डा. रघु शर्मा का प्रातः 10  बजे अग्रसेन भवन पहुंचने पर गाजे- बाजे, ढोल ढमाकों व पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा । ये जानकारी दशहरा मेला कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल ने दी

أحدث أقدم