Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 Kishangarh news .  " : भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के नव अभियान "नहीं सहेगा राजस्थान" के अन्तर्गत किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित किशनगढ़ कृषि उपज मण्ड़ी परिसर से मंगलवार,  को प्रातःकाल शुभारम्भ हुआ। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या के अनुसार अभियान का शुभारम्भ किशनगढ़ विधानसभा चुनाव - 2023 भाजपा प्रभारी नवरतन नराणियां एवं किशनगढ़ विधानसभा चुनाव - 2023 भाजपा संयोजक किशनगोपाल दरगड़ के संयुक्त निर्देशन में हुआ। अभियान में किशनगढ़ के कृषकों, श्रमिकों, उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को राजस्थान कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का "फैल्यर कार्ड़" का वितरण करते हुएं विफलताओं से अवगत कराया गया। ज्ञात रहें कि कुछ ही दिवस पूर्व राजस्थान विधानसभा एवं भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश कार्यालय में राजस्थान कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की लाल डायरी का विमोचन हुआ है जिसमें राजस्थान कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की भ्रष्टाचार संहिता समाहित है। उक्त अभियान प्रदेशव्यापी होने के साथ ही राजस्थान की जनता को भ्रष्ट सरकार से मुक्ति एवं न्याय सुलभ कराने हेतु मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा का यह अभियान सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी रहेगा जिसका मूल उद्देश्य राजस्थान की जनता को एक बेहतर शासन एवं प्रशासन का विकल्प उपलब्ध कराना होगा। इस दौरान नगर परिषद्, किशनगढ़ सभापति दिनेशसिंह राठौड़, युवा भाजपा नेता सुभाष चौधरी, किशनगढ़ क्रय - विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड़ अध्यक्ष चेतन चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा अजमेर शहर जिलाध्यक्ष करतार जाट, वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भु शर्मा, पार्षद बलराम सामरियां, भाजपा किशनगढ़ मण्ड़ल महामंत्री मनीष सोनी, युवा भाजपा कार्यकर्ता विकास जैन आदि सैंकड़ों की संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ताओं, कृषकों, श्रमिकों, उद्योगपतियों, व्यापारियों आदि की सक्रियता एवं उपस्थिति रहीं। अन्त में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने अध्यक्ष, किशनगढ़ व्यापार मण्ड़ल की हैसियत से सभी का आभार प्रकट किया।
أحدث أقدم