Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
                  सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच भले ही आम लोगों द्वारा असावधानी बरती जा रही हो, लेकिन कोरोना वारियर्स या कोरोनायोद्धा अभी भी अपने कार्य में पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ लगे हुए हैं, और कोरोना के विरुद्ध जारी जंग में अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक हुए हैं। तो दूसरी ओर कुछ जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, भामाशाह एवं ऐसे जनप्रतिनिधि भी है, जिनकी ओर से इन कोरोना वारियर्स की हौंसला अफजाई का पूर्णत ध्यान रखा जा रहा है। उनमें से एक है, महिला भाजपा नेता आशा मीणा। पूर्व प्रधान एवं सवाई माधोपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही आशा मीणा द्वारा सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में अनवरत गांवों एवं कस्बों का दौरा कर कोरोना योद्धाओं के मान- सम्मान में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। गुरुवार को भी भाजपा नेता आशा मीणा द्वारा कोरोना की जंग में अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार सेवाएं देकर राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। आशा मीणा द्वारा अपने समर्थकों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क, सेनीटाइजर वह साड़ियां वितरित कर उनके मनोबल में बढ़ोतरी की गई।आपसी वार्तालाप के दौरान मीणा ने आपदा की स्थिति में सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई  भी की।
أحدث أقدم