Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 

सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा । अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा जिला अध्यक्ष सीमा गौतम के सानिध्य में गुरुवार को गौतम आश्रम ट्रस्टमंदिर बजरिया में लहरिया महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया ।   सीमा ने बताया कि मंदिर में भजन कीर्तन के साथ उपस्थित महिलाओ ने  लहरिया परिधान में सामूहिक  नृत्य भी किया ।भजनों के बाद आरती  के बाद  प्रसाद वितरण किया गया।

जिला अध्यक्ष सीमा ने बताया कि  इस अवसर पर संगठन की शेलू गौतम, शालिनी गौतम, कनक लता गौतम, मोनिका गौतम, दुर्गेश गौतम, मिथलेश शर्मा, संगीता शर्मा, दीपशिखा शर्मा, आशा शर्मा, सुनीता गौतम, सुनिता शर्मा, ममता चतुर्वेदी, सुरजा शर्मा तथा समाज की कई गणमान्य महिलाए मौजूद थी। 

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सीमा गौतम ने बताया कि प्रदेश महिला महा सभा द्वारा पुष्कर में  आगामी 5 सितंबर को विधवा, विदुर व  परितकत्या परिचय सम्मेलन रखा जा रहा है  । जो कि समाज में महिलाओं के लिए पहला ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

أحدث أقدم