मलारना डूंगर/सवाईमाधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा )। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप की ओर से 82वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आगामी 8 अगस्त को निमोद में आयोजित किया जाएगा। ग्रुप के मीडिया प्रभारी कालूराम मीना ने बताया कि 8 अगस्त 2022 सोमवार को सुबह 9 बजे से 1 बजे के बीच गुरु जीतू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमोद, में आयोजित होगा होने वाले इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मेडिकल टीम द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य किया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो को डोनर कार्ड स्मृति चिन्ह व प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा
