Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाईमाधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित हाऊसिंग बोर्ड से गुरुवार को श्री डिग्गी कल्याण जी महाराज की पदयात्रा के अवसर पर आपका अपना भण्डारा टीम की और से जोरदार स्वागत किया गया,इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा में शामिल श्रृद्धालुओं के लिए अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई।  यात्रीगण के लिए शरबत, बिस्किट,चाय सेवा आदि की प्रदान की गई। भण्डारे का शुभारंभ प्रातः 3 बजे दीप प्रज्ज्वल के साथ किया गया। जिसमें योग सेवा दल समिति ग्रुप सवाई माधोपुर के कर्मठ सदस्य राजेश सैनी ने भी अपनी सेवाएं दी। संगठन द्वारा सैनी का माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

राजस्थानी लोकल डांसर संजय महावर ने पदयात्रा में समा बाधां एक से बढ़कर एक भजनो पर जमकर डांस किया |


 इस अवसर पर दीपक राजावत, अरविंद सैनी, जितेन्द्र सैनी, अजय, विजय, आकाश, सौरभ, चन्द्रप्रकाश, अजय जोशी, दीपक डिजे साउंड सहित कई लोग मौजूद रहे |

أحدث أقدم