किशनगढ़। (5अगस्त) मां भारती रक्षा मंच एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को दोपहर में कृष्णापुरी स्थित केशव विद्या मंदिर में आगामी 13 अगस्त आजादी के 75वें अमृत महोत्सव एवं अखंड भारत दिवस पर राष्ट्रवादी संघठन मां भारती रक्षा मंच के द्वारा विशाल तिरंगा रैली एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के उपलक्ष्य मे आवश्यक मीटिंग का आयोजन मंच अध्यक्ष डॉ. विनय सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया।सचिव पवन जोशी ने सभी के समक्ष कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे मे विस्तार से बताया । इस कार्यक्रम के बारे में मंच संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा अध्यक्ष विनय सिंह चौहान घासी राम चौधरी इश्तियाक अहमद सुनील दाधीच जुगल किशोर शोभावत ने कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित करने हेतु अपने अपने विचार और सुझाव रखें।मिडिया प्रभारी संजय कुमार कोहली ने बताया की इस मीटिंग में मुख्य रूप से मां भारती रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा, बद्रीनारायण शर्मा , एस. एम. पाठक विनोद झंवर दौलत सोनी सुनील दाधीच, राजेश शर्मा गिरिराज दायमा , प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष घासीराम चौधरी, मनोज सैन, इश्तियाक अहमद जुगल किशोर शोभावत रामजी शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
