Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



ज़ी न्यूज़ एंकर की गिरफ्तारी का मामला     

सवाई माधोपुर/बामनवास( चन्द्रशेखर शर्मा)। इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट आईएफडब्ल्यूजे उपखण्ड इकाई बामनवास अध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा के नेतृत्व में जी मीडिया के एंकर रोहित रंजन की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिला कलेक्टर  को सौंपा। 

आईएफडब्ल्यू जे के मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा के अनुसार  ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गैर कानूनी तरीके से ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी के जिस तरह प्रयास हुए उससे समस्त पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में कहा गया है कि देश में संविधान का राज् है और उसके तहत किसी भी गलती के लिए गिरफ्तारी से पहले एक तय कानूनी प्रक्रिया है जिसका पालन किया जाना बेहद जरूरी है फिर भी पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंची। छत्तीसगढ़ पुलिस किसी एक विचारधारा को संरक्षण देने की नियत से बिना विधि प्रक्रिया का पालन किए उन्हें गिरफ्तार कर ले गई।

ज्ञापन में बताया कि इससे पहले भी राष्ट्रीय चैनल के एंकर अमीश देवगन और अमन चोपड़ा के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की गई थी जो कि सीधा सीधा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की कोशिश है।

ज्ञापन में इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट बामनवास इकाई ने इस मामले में राष्ट्रपति महोदय से दखल देने एवं स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता को अपना संरक्षण प्रदान करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उपखंड अध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद शर्मा राजस्थान पत्रिका जगदीश प्रसाद छिपा दैनिक भास्कर पंकज शर्मा डिजिटल भास्कर चंद्र प्रकाश शर्मा मुकेश सैनी राजेश स्वामी बत्ती लाल गुर्जर दशरथ सोलंकी ओम प्रकाश मीणा दर्शन सैनी पीपलाई आदि मौजूद थे

أحدث أقدم