दौसा(चन्द्रशेखर शर्मा। जिला बाल संरक्षण ईकाई दौसा के अधीन संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेन्सी में प्रवेशित 07 माह के शिशु राधेश्याम को जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा दत्तकग्राही अविनाश अग्रवाल व श्रीमती राधारानी अग्रवाल निवासी नारनौल हरियाणा को शिशु की भावी देखरेख एवं पालन-पोषण के लिये सुपुर्द किया। उन्होने बच्चें के उज्ज्वल भविष्य की मंगल-कामना करते हुये दत्तक माता-पिता को इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामानाऐं दी ।
बाल अधिकारिता विभाग, दौसा के सहायक निदेशक डॉ जय किशन मीना ने दत्तक माता-पिता से चर्चा कर दत्तक ग्रहण किये गये बच्चें को परिवार में बालमैत्राीपूर्ण माहौल देने तथा अच्छी परवरिश के साथ-साथ बच्चें के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह, दौसा के अधीक्षक राधेश्याम रैगर, बाल कल्याण समिति, दौसा की अध्यक्ष श्रीमती गीता मीना एवं समिति के सदस्य श्रीमती अंजना गर्ग, मूकेश चंद बैरवा, हरिसिंह माली तथा जिला बाल संरक्षण ईकाई के संरक्षण अधिकारी मनमोहन सिंह राजावत उपस्थित रहें ।
----------------------
