Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाई माधोपुर/मलारना डूंगर (चन्द्रशेखर शर्मा)।
भाजपा युवा मोर्चा सवाई माधोपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नागेश लोढ़ी का बुधवार को उपखण्ड मुख्यालय मलारना डूंगर पहुंचने पर युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य अभिनंदन किया गया।शर्मा ने बताया की गंगापुर से सवाई माधोपुर जाते वक्त कस्बे के बस स्टेंड पर जिलाध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व मंडल महामंत्री गंगापुर सिटी  पार्षद  गोपाल दीक्षित, गोपाल धमोनिया ,अतुल शर्मा, पार्षद  कमलेश महावार,  सोनू कोली, रामबाबू शर्मा ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामकेश सैनी, नीरज अशोक, सुनील सैनी आदि भी उपस्थित रहे जिनका भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजेश गोयल पूर्व मंडल मंत्री, नवल मंगल पूर्व जिला मंत्री,   कबीर बैग ,जीतू सैनी, शिरीष शर्मा, मुरारी जांगिड़, मनोज सैनी, मोनू मंगल सहित कई भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में मौके पर मौजूद मलारना डूंगर कार्यकर्ताओं का बखूबी आभार जताया और कहा की, भाजपा के उच्च पदाधिकारियों ने जो विश्वास जिला अध्यक्ष के नाते मुझ पर जताया है, में पूर्ण निष्ठा के साथ उनकी उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और पार्टी की रीति नीति के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने की कोशिश करूंगा। लोढ़ी ने यह भी कहा कि भाजपा  मेरी जान है, आप सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पार्टी का मान- सम्मान बनाए रखना मेरी परम जिम्मेदारी होगी।

أحدث أقدم