प्रदेश भर में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे।
राजस्थान के 44 जिलों के 1103 मंडलों में चलेगा पौधारोपण अभियान
सवाई माधोपुर/मलारना डूंगर(चन्द्रशेखर शर्मा)। आजादी के 75 वें 'अमृत महोत्सव' के उपलक्ष में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सघन अभियान चलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देशानुसार मोर्चा प्रत्येक मंडल में 75 पौधे लगाएगा तथा अगले वर्ष इनका जन्म दिवस भी मनाएगा।अभियान के तहत संगठन की दृष्टि से संपूर्ण राजस्थान के 44 जिलों के 1103 मंडलों में पौधारोपण होगा। प्रत्येक गांव में दो से 3 पौधे लगाए जाएंगे।एक जिले में लगभग 1500 से 1800 पौधे लगेंगे। प्रदेश के कई जिलों में वृक्षारोपण के बड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।जिसमें प्रदेश के बड़े नेता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।मीणा ने बताया कि अभियान के तहत संत आश्रमों, स्कूल- कॉलेजों, अस्पतालो,कृषि मंडीयो, आंगनबाड़ी केंद्रों, जीएसएस, मंदिर,श्मशान घाटो, धर्मशाला परिषरो,एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा।उक्त अभियान संपूर्ण प्रदेश में जुलाई से सितंबर माह तक चलाया जाएगा।
