माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ । चंद्रशेखर आजाद के 115 वें अवतरणदिवस पर मां भारती रक्षा मंच के द्वारा आज शाम 5:30 बजे आजाद नगर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर मंच संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा राजेश नवहाल के सानिध्य में दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने अपने उद्बोधन में जानकारी देते हुए बताया कि आजाद जिए आजाद मरे, आजाद ही अभिनन्दन है,
माँ भारती के वीर सपूत तुमको शत शत वंदन है
भुला चूका हो बेशक आज खुदगर्जो का देश तुम्हे,
पर हमारे जैसे युवा दिलो में अब भी तू दिल की धड़कन है
माँ भारती के अमर सपूत जन्मोत्सव पर उन्हें शत शत नमन!!
मंच के मीडिया प्रभारी ने जानकारी में बताया कि आजाद के जन्म दिवस पर मंच के अध्यक्ष अश्वनी परिहार सचिव राकेश स्वर्णकार सह सचिव डॉ विनय सिंह चौहान कोषाध्यक्ष विनोद झंवर, बद्री नारायण शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
