भारत की फ़िज़ाओं को सदा याद रखूंगा"*आजाद था,आजाद हूँ, आजाद रहूँगा
माटी की महक न्यूज़ किशनगढ । वीरता ओर साहस के पर्याय, महान स्वतंत्रता सेनानी,अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जंयती पर जवाहर फाउंडेशन टीम किशनगढ़ ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को कोटि-कोटि नमन् करते हुए,चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आजाद के त्याग व बलिदान को याद किया । इस मौके पर जगदीश जीनगर ने कहा कि देशके स्वाभिमान की रक्षा हेतू अंग्रेजी सल्तनत की ईट से ईट बजाने वाले मां भारती के शौर्य पुत्र चंद्रशेखर आजाद ने जीते जी अंग्रेजी हकूमत के हाथ नही आने की कसम खाई थी वे अपनी अंतिम सांस तक अंग्रेजों से लडते रहे।राष्ट्र हित मे उनका त्याग व बलिदान हमे अंनतकाल तक राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा । ऐसे महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की जंयती जवाहर फाउंडेशन टीम किशनगढ़ ने आजाद पार्क मे श्रद्धा के साथ मनाई । जंयती मनाने में जवाहर फाउंडेशन के चौहान जगदीश जीनगर,सुनील मारु,मनसुख शर्मा,इरफान अंसारी व पूर्व पार्षद हरिओम डाबी,पार्षद सुशील अजमेरा,पार्षद धन्ना लाल यादव,पार्षद पप्पु मेघवाल उपस्थित थे।
