माटी की महक न्यूज़ अजमेर । मदर अर्थ फाउंडेशन ने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत 551 पौधों का रोपण अजमेर, केकड़ी, नागेलाव एवं आस पास के क्षेत्रों में किया। इस दौरान केकड़ी में उपखंड अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह पुरोहित तथा केकड़ी नगरपालिका चैयरमैन श्री कमलेश साहू मुख्य अतिथि रहे। संस्था के आशीष राजोरिया ने बताया कि मदर अर्थ फाउंडेशन ने इस सप्ताह अपने प्लांटेशन ड्राइव के तहत 551 पौधों का रोपण अजमेर, केकड़ी एवं नागेलाव में किया। उन्होंने बताया कि इस प्लांटेशन ड्राइव में नीम्बू, फालसा, चीकू, सहतुत, आम, जामुन, गुंदे, बैर, अमरूद, अशोक, गुलमोहर, चम्पा, सीशम, बेलपत्र, अनार, संतरा, सीताफल, सेव, कीनू, आवला, पीपल, करोंदा, गूलर, कटहल,मीठा नीम, बड़ एवं नीम के पौधों का रोपण किया गया। राजोरिया ने बताया कि नागेलाव गॉव मांगलियावास में 4 अलग अलग स्थानों पर 200 पौधे, तोपदड़ा अजमेर में 50 पौधे , गॉव बड़लया में 50 पौधे तथा केकड़ी में 251 पौधे मदर अर्थ फाउंडेशन के द्वारा लगाए गए। आज कुल 551 पौधों का रोपण किया गया। संस्था की रितु गहलोत ने बताया कि संस्था का लक्ष्य अजमेर जिले में 1 लाख से अधिक वृक्षारोपण करना है। मदर अर्थ फाउंडेशन अभी तक 1201 पौधे अजमेर शहर के अलग अलग क्षेत्रो में लगा चुका है।राजोरिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा है की जो भी जन पौधों को गोद लेकर देखभाल करना चाहे वे संस्था से सम्पर्क कर पौधों को गोद ले सकते है।
केकड़ी में उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र पुरोहित तथा नगरपालिका चेयरमैन कमलेश साहू रहें मुख्य अतिथि
