जयपुर(चन्द्रशेखर शर्मा)।कोविड-19 वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में चिकित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड के सीनियर मैनेजर कमल सैनी ने डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ अरुण कुमार की देखरेख में कोविशील्ड का प्रथम टीका लगवाया। कमल सैनी ने बताया कि कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद मेरे को किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नही हुआ है भारत सरकार द्वारा निर्मित कोविड वैक्सीन पूर्णता सुरक्षित है इसलिए जनहित में मेरी विनती है कि यह टिका लगवाने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नही है, इस लिए किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नही दे, और अपनी बारी आने पर जरूर वैक्सीन लगवाये। जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सकें।
