Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक






सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)"नो मोर पेन ग्रुप" के  द्वारा इस देशव्यापी कोरोना महामारी में भी ब्लड डोनेट करने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्रुप के सदस्य आज भी अपनी जान की परवाह किए बिना रक्त की कमी से जूझ रहे दूसरे लोगों की जिंदगी बचाने के लिए रात दिन लगे हुए हैं। युवा रक्तदाताओं द्वारा लगातार रक्तदान कर लगभग 200 से अधिक मरीजों को ब्लड और 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों को प्लाज्मा व प्लेट्स उपलब्ध करवाकर नई जिंदगी देने का कार्य किया जा चुका हैं। और यह सिलसिला रुका नहीं है, आज भी अनवरत जारी है। इस संबंध में सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलन्दा ने बताया कि

सोमवार को भी पांच रक्तदाताओं कलाम

,महेंद्र ,राजू ,अरबाज  व मनराज नागर ने अपने जीवन की परवाह किया बिना ब्लड बैंक पहुँच कर रक्तदान कर रक्तदान महादान का सार्थक संदेश दिया।


मनुष्य जीवन भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ उपहार है। यह भी एक शाश्वत सत्य है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। मनुष्य शरीर नश्वर व क्षणभंगुर है। इस नश्वर मानव शरीर से दिया हुआ रक्त अगर किसी व्यक्ति की अंधेरी जिंदगी में उजियारा लेकर आता है तो इससे बड़ा पुण्य और परोपकार की बात क्या हो सकती है ? तो आइए अगर-मगर, किंतु-परंतु कहना छोड़िए और रक्तदान कीजिए, जीवनरक्षक बनिए। 

''रक्तदान से बढ़कर , कोई बड़ा न दान। जीवनदाता बनकर , बन जाओ भगवान "

أحدث أقدم