Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 


सवाई माधोपुर/खंडार(चंद्रशेखर शर्मा) खंडार उपखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण सफलतापूर्वक चल रहा है। यहां पर प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 18 वर्ष की आयु से लेकर 60 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों के कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण किए जा रहे हैं। डॉक्टर मुकेश मंगल ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्टर्ड वाले व्यक्तियों के ही कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण किए जा रहे हैं। इस प्रकार सभी के हालातों में कोविड-19 वैक्सिंग टीकाकरण करवाने के लिए आमजन में बड़ा हर्षोल्लास भी देखा जा रहा है।

أحدث أقدم