Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाई माधोपुर(चंद्रशेखर शर्मा) जिला मुख्यालय पर  परमहंस गौशाला के सामने रहने वाले योग प्रशिक्षक राजेश सैनी कोरोना काल की दूसरी लहर में लगातार योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं |सैनी द्वारा सोशल मीडिया के जरिए

रोजाना प्रातः काल नि:शुल्क योगिक क्रियाओं के विभिन्न गुर लोगों को सिखाए जा रहे हैं। श्री ने बताया कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने एवं आक्सीजन लेवल के साथ साथ विभिन्न रोगों से छुटकारा पाने के लिए लोगों द्वारा योगाभ्यास मैं खासी रुचि ली जा रही हैं |

राजेश सैनी का कहना है, की मनुष्य को हमेशा दिनभर अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए भाग दौड़ करता रहता है, लेकिन इसी बीच वह स्वयं के शरीर का ध्यान नही रख पाता है। सैनी ने मात्र 10 वर्ष की उम्र से ब्रह्मचारी संत अमित सारस्वत से यह विधा सिखी और उनके जाने के बाद से वह लगातार लोगो को नि: शुल्क योग का ज्ञान बाँट रहे हैं, और मन की शांति के लिए नित्य केवल 10 मिनट का ध्यान करने का मंत्र भी लोगों को दे रहे हैं। ताकि दिनभर की जो थकान व सारी चिंताए है वह दूर हो जाए। सैनी के यूट्यूब चैनल पर भी लगातार योगाभ्यास की विडियो वायरल हो रही है जिससे लोग काफी कुछ सीख रहे हैं।

أحدث أقدم