सवाई माधोपुर/ खंडार (चंद्रशेखर शर्मा)। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए आयुर्वेदिक विभाग द्वारा भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। खंडार उपखंड क्षेत्र के बहरावंडा कलां गांव में शनिवार को वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरज्ञान बैरवा एवं उनकी टीम द्वारा घर- घर जाकर डोर टू डोर सर्वे कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक औषधि का वितरण किया गया। औषधीय किट में अश्वगंधा चूर्ण, संशमनी वट , लघु विषगर्भ तैल,मधूयष्ठी चूर्ण,त्रिभूवन कीर्ति रस आदि आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां शामिल है। इसके अलावा आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय सुझाते हुए आयुर्वेदिक टीम के सदस्यों ने नष्य क्रिया की भी जानकारी दी। इसके लिए अणु तेल को नाक में एक-एक बूंद रात्रि को सोते वक्त डालने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि यह एक कारगर पद्धति है जो वायरस को नाक के जरिए अंदर जाने से रोकती है। इसी तरह संजीवनी वटी भी जीवन कणिका प्लेट लेट्स को बढ़ाती है, औषधि के साथ-साथ उसके उपयोग करने का तरीका भी सभी को समझाया गया तथा कोरोना से डटकर मुकाबला करने के लिए मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने , बार- बार साबून से हाथ धोने तथाआवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकलने जैसे संदेश गाँव वासियों व आमजन को दिए गये। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

