सवाई माधोपुर/ खंडार (चंद्रशेखर शर्मा)एक तरफ देश और विदेशों में कोरोना के डर से लोग घरों में कैद है, दूसरी तरफ पुलिस व प्रशासन से लेकर कई संस्थाओं द्वारा लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए अलग-अलग उपाय व जतन किए जा रहे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर बैरवा ने बताया कि अपने घर से कोसों दूर लगभग 1 महीने से राजधानी जयपुर में सिंगोर कलाँ निवासी बनवारी बैरवा भी कोरोना योद्धा के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मानव कल्याण विद्यापीठ संस्थान के इस वॉलिंटियर्स ने अब तक कई लोगों की जान बचाने का कार्य किया है, चाहे जरूरमंद तक निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने का काम हो या फिर रोगियों को निःशुल्क भोजन उनके घर तट उपलब्ध कराने की बात।कई कार्यों में वह रात- दिन सेवा भाव से लगा हुआ है। संक्रमितों को निःशुल्क डाँ. परामर्श उपलब्ध कराने में भी वह लगातार सक्रिय है । इस संबंध में बनवारी ने बताया की लगातार ऑक्सीजन की कमी की मांग को देखते हुए उनकी पूर्ति के लिए एवं जनहित के लिए हमारी संस्था एक ऑक्सीजन प्लांट जयपुर शहर में लगाने जा रही है। जिसके द्वारा हम आप सभी के सहयोग से हजारों लोगों की जान बचा सकेंगे वही संस्था के अध्यक्ष एवं बनवारी बैरवा के बड़े भाई धर्मराज सिंगोर ने बताया है, कि कोरोना महामारी की वजह से देश की हालत बहुत खराब है जिससे जगह-जगह लाशों का ढेर लगे हुए हैं। हमारे देश में अब तक लाखों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसमें से अधिकतर लोगों की मौत की वजह अक्सीजन की कमी रही है।
संस्था के सचिव अंताराम बालोदा ने बताया है कि ना दिन में आराम, ना रात को नींद बस दिल और दिमाग में यही रहता है कि ऑक्सीजन की वजह से किसी की जान ना जाए हमारे पास जो भी इंक्वायरी आती हैं हमारी तरफ से पूरी पूरी कोशिश की जाती है कि जो आशा करके हमारे पास आया उसे खाली हाथ नहीं जाने दें | हमारी पूरी मानव कल्याण विद्यापीठ संस्थान की टीम आप सब की सेवा के लिए 24 घंटा तैयार मिलेगी अगर किसी भाई को खाने की, डॉक्टर कंसलटेंसी , ऑक्सीजन की ,प्लाज्मा की जरूरत हो तो हमें याद करें हमारी मानव कल्याण की टीम आपकी सेवा में तत्पर है ,टीम में बनवारी लाल के अलावा शशांक अत्रेय, अशोक मीना, हेमन्त कुमार व पिंटू कुमार आदि कोरोना योद्धा अपना महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

