Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


12 परिवार के 70 लोगों को आयुर्वेदिक दवा आयुष किट का भी किया गया वितरण

सवाई माधोपुर/वजीरपुर(चंद्रशेखर शर्मा। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय फुलवाड़ा पेपट में आयुर्वेद अधिकारी रामराज गुर्जर के सानिध्य में कंपाउंडर रामअवतार मीणा व परिचारक छुट्टन लाल मीणा के  के सहयोग से मौसमी बीमारियों एवं कोरोना से बचाव के लिए औषधालय परिसर में लगभग 200 लोगों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित काढ़ा पिलाया गया। औषधालय के कम्पाउंडर रामअवतार मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत फुलबाड़ा पेपट में सर्वे कर जहां 12 परिवार के 70 लोगों को आयुर्वेदिक दवा आयुष किट का वितरण किया गया। वही दो सौ लोगों को आयुर्वेद का काढ़ा तैयार कर पिलाया गया। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क पहने एवं उचित दूरी रखने की सलाह दी गई। लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया गया।


أحدث أقدم