Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



कोरोना मरीजों के इलाज में मिलेगी सहूलियत

सवाई माधोपुर/बौंली(चंद्रशेखर शर्मा) बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा की पहल पर दानदाता एवं भामाशाहों ने अपने कदम आगे बढ़ाते हुए कोविड-19 की दूसरी लहर में जारी लॉक डाउन की अवधि में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने एवं कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तन मन धन से सहयोग देना प्रारंभ कर दिया है।

इसी कड़ी में रविवार को उपखंड क्षेत्र बौंली में भामाशाह के रूप में हरकेश मीणा(आईएएस उत्तराखंड केडर) द्वारा 

कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव हेतु 51 किट डोनेट किए गए । जिसमें सोडियम  हाइपोक्लोराइट, सैनिटाइजर, मास्क, ऑक्सीमीटर, इम्यूनिटी बूस्टर, टेबलेट, सिरप  एवं   10 ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल हैं । इस आपदा की स्थिति में मीणा द्वारा तन मन धन से किए गए सहयोग हेतु बामनवास विधायक इंदिरा मीणा सहित बौंली की जनता द्वारा उनका आभार प्रकट किया गया है। मीणा द्वारा इस प्रकार सामाजिक सरोकार की दिशा में किए गए कार्य को देख कर क्षेत्र के अन्य भामाशाह व समाजसेवियों में उत्साह का संचार होगा इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

أحدث أقدم