Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर/ खंडार (चंद्रशेखर शर्मा/पंडित मनोज कुमार)। खंडार उपखंड क्षेत्र के सिंगोर कला ग्राम में इन दिनों कोरोना महामारी का प्रकोप नजर आ रहा है। सरकार की गाइडलाइन अनुसार लोकॅडाउन भी लागू है। जिसके चलते स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोनावायरस  संक्रमण की रोकथाम के लिए सिंगोर कलां ग्राम पंचायत द्वारा रविवार को गांव में कई जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया। इस दौरान अधिकांश जगहों पर हाइपोक्लोराइड का छिड़काव बखूबी किया गया। लेकिन दूसरा नकारात्मक पहलू यह है, की सिंगोर कलां ग्राम में पंचायत प्रशासन की लापरवाही की वजह से मुख्य मार्गों व गली- मोहल्लों में  गंदगी का भयंकर आलम व्याप्त है। गांव के लोगों का कहना था, कि सैनिटाइजर छिड़काव से पहले जगह-जगह साफ सफाई होना बहुत ज्यादा जरूरी था, क्योंकि अभी के हालातों में यह कार्य भी बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि आज के हालातों में कोरोनावायरस महामारी के अलावा भी खंडार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र अधिकांश जगहों पर मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी चल रहा है। मौसमी बीमारियों की उत्पत्ति में कीचड़ व गंदगी का आधे से अधिक योगदान रहता है। जिससे ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसीलिए खंडार उपखंड मुख्यालय सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में सभी जगहों पर कोरोना वायरस महामारी एवं मौसमी बीमारियों के दौर को देखते हुए साफ सफाई अभियान भी अति आवश्यक है। है। इसीलिए सिंगोर कला ग्राम के स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा साफ सफाई पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वह इसलिए कि साफ- सफाई से ही स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा कायम रह सकेगी।

 

أحدث أقدم