Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा)। गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को कोविड महामारी के चलते वार्ड नं 38 की पार्षद श्रीमति सावित्री शर्मा( वैधानी) द्वारा अपने वार्ड के जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन पैकिट बांटे गये।

ये पैकिट भारतीय जनता पार्टी के नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल( वीरू गुट्टा) द्वारा शहर के सभी वार्डो के लिये निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

पैकिट वितरण कराने मे श्री खाटूश्याम मित्र मंडल उदेई मोड़ गंगापुर सिटी के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा पूरी तरह समर्पित होकर सेवा भाव से सहयोग किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराये जाने पर भोजन पैकिट प्राप्त करने वाले सभी जरुरतमंद व्यक्तियों ने वार्ड पार्षद सावित्री शर्मा के प्रती आभार व्यक्त किया, साथ मे मानव सेवा से जुडे इस नेक एवं पुण्य कार्य की सराहना भी की।पैकेट वितरण करते समय कोरोना गाइड लाइन की पूर्णतया पालना की जा रही है मास्क पहनकर आने पर ही पैकिट दिये गये।भोजन पैकिट वितरण करते समय पार्षद श्रीमति सावित्री शर्मा के साथ श्री खाटूश्याम मित्र मंडल के सदस्य के रूप मे अरविन्द सोनी गिर्राज बारदाना एवं प्रशान्त गोयल उपस्थित थे साथ मे अखिल भारती विधार्थी परिषद से जुड़े नागेश भी उपस्थित रहे।

أحدث أقدم