Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

बिछड़े परिजनों को मिलाकर किया नेकी का कार्य

सवाई माधोपुर/वजीरपुर(चंद्रशेखर शर्मा)। वजीरपुर थाना पुलिस ने  तीन माह से गुमशुदा चल रहे हैं एक महिला व उसके पुत्र को खोज कर अपने परिवार के सुपुर्द करतेे हुए पुलिस धर्म का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया। बिछुड़े हुए परिजनोंं को एक साथ मिलाकर पुलिस ने एक बार फिर किसी का घर उजड़ने से पहलेे ही वापस बसा दिया। गुमशुदा महिला व उसकेे बच्चे को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से कॉल डिटेल के माध्यम से दो टीम बनाकर दस्तयाब किया गया है। पुलिस थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि रायपुर पंचायत के रामकुमार शर्मा ने तीन माह पहले गुमशुदी का मामला दर्ज कराया था। जिसकी बरामदी  के लिए चारों तरफ जांच वाले खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नही मिलने पर मुखबिर की सूचना पर 19 मई को राजकोट गुजरात के लिए एक टीम रवाना की गई। इसी प्रकार 20 मई को  दूसरी टीम ग्वालियर( मध्य्य प्रदेश )भेजी गई। जिसने छानबीन कर गुमशुदा भावना शर्मा पत्नी रामकुमार शर्मा व 19माह के उनके पुत्र सोमेश को दस्तयाब करने में कामयाबी हासिल की। मां और बेटे को थाने पर लाकर उससे पूछताछ कर पीड़ित रामकुमार शर्मा को उनकी पत्नी व बालक को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई पर पंडित राजकुमार शर्मा ने वजीरपुर पुलिस टीम को बधाई दी और उनका आभार प्रकट किया। टीम में एएसआई अजीत सिंह, हेड़कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, जगदीश, कांस्टेबल वृजकिशोर, विष्णु, अजीत सिंह , महिला कांस्टेबल  श्री मति प्रीती सिंह व पीलोदा  थाने की महिला कांस्टेबल गीता टीम में शामिल हुए । जिन्होंने अपनी सूझबूझ से गुमशुदा महिला व बालक को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की ।

 

أحدث أقدم