Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा)। गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की तरह ही भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ द्वारा भी अस्पताल प्रशासन को मरीजों के उपचार से संबंधी  सामग्री सौंपी गई।  शाखा सचिव विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ द्वारा राजकीय चिकित्सालय स्थित कोविड-19 वार्ड के लिए 40 बेड शीट (चद्दर) एवं 8 ड्रिप (बोतल) स्टैंड भेंट स्वरूप पीएमओ डॉ. दिनेश चंद्र गुप्ता की उपस्थिति में भामाशाह अशोक कुमार गुप्ता सुनील हार्डवेयर एवं आलोक  मालधनी के सहयोग से प्रदान की गई। शाखा अध्यक्ष ने बताया कि कोविड-19 वार्ड में आवश्यकता अनुसार अन्य सामान भी शाखा एवं भामाशाह के सहयोग से उपलब्ध कराया गया ।इस अवसर पर चिकित्सालय में शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोयल, प्रांतीय पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार मित्तल ,आलोक  मालधनी एवं भामाशाह सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

أحدث أقدم