सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा) भारत विकास परिषद शाखा विवेकानन्द द्वारा गंगापुर सिटी खंड मुख्यालय स्थित राजकीय अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को विभिन्न उपकरण भेंट किए गए ।
कोरोना मरीजों की सहायतार्थ आवश्यक उपकरण शाखा की ओर से PMO साहब को देने का कार्यक्रम रखा गया । शाखा सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि PMO साहब द्वारा Pulseoxeymeter 20 Oxeygen nosal pronge 200 & Gulcometer with strips 4 की हॉस्पिटल में आवश्यकता बतायी गई थी यह सभी सामग्री शाखा द्वारा शनिवार को अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध करा दी गई । इस सामग्री की कीमत लगभग 30 हजार है । शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि हमारी शाखा द्वारा आगे भी आवश्यकता पर हॉस्पिटल में आवश्यक सामग्री दी जाएगी व मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी । कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष राजेश गुप्ता ,सचिव मयंक शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष सिंघल ,पूर्व अध्यक्ष दीन दयाल गुप्ता ,विनोद खंडेलवाल, विजेंद्र सिंघल ,विश्व बन्धु आर्य आदि उपस्थित रहे ।
