Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाई माधोपुर(चंद्रशेखर शर्मा)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती जीनापुर गांव में 5 दिन पूर्व कमला देवी नामक महिला की मृत्यु होने पर महिला के बच्चों के अनाथ होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना के बाद शनिवार को सवाई माधोपुर चाईल्ड लाइन टीम के कोऑर्डिनेटर हरिशंकर , महिला टीम सदस्य मीना कुमारी ने जीनापुर पहुंचकर बच्चों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लीl बच्चों के पिता जमुना लाल मीणा की मृत्यु 5 साल पूर्व हो चुकी है पिता का साया सर से उठने के बाद बच्चों की मां कमला देवी मजदूरी करके जैसे तैसे अपने बच्चों का लालन-पालन कर रही थी लेकिन इसी बीच माता कमला देवी की तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान 17 मई को उनकी मौत हो गई और अपने पीछे दो बच्चों का सकता हुआ बचपन छोड़ गई मामले की पूरी जानकारी चाइल्डलाइन टीम द्वारा  बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक श्रद्धा गौतम एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्वेता गर्ग को दी । बच्चो के अनाथ होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्वेता गर्ग ने चाइल्डलाइन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद चौहान को इस मामले में हस्तक्षेप कर बच्चों को उचित राहत एवं सहायता प्रदान करने के सुझाव एंव निर्देश दिए  । जिस लेकर आज चाइल्डलाइन टीम एवं बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक श्रद्धा गौतम  जीनापुर गांव पहुंचे । जहां कमला देवी की मृत्यु के बाद अनाथ हुए बच्चों से मुलाकात की और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए एक संचित रिपोर्ट बनाकर तैयार की । चाइल्डलाइन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि जैसे ही बच्चों के निराश्रित होने की खबर मिली वैसे ही चाइल्डलाइन टीम व बाल अधिकारिय विभाग की सहायक निदेशक बच्चो के पास पहुंची और बच्चों के लिए इंदिरा आवास ,श्रम कल्याण विभाग से संचालित योजनाएं, पालनहार एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई ,इस दौरान टीम ने पाया गया कि दोनों बच्चों को पालनहार का पैसा निरंतर मिल रहा है ।मृतका कमला देवी का अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ था । इसके लिए नगर परिषद के कमिश्नर से भी बात की गई है । चाइल्डलाइन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि शीघ्र ही मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा और बच्चों को सभी विभागों से संचालित बाल कल्याण की योजनाओं से जोड़ दिया जायेगा । बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक श्रद्धा गौतम का कहना है कि राज्य सरकार बच्चों को लेकर बेहद गंभीर है और ऐसे बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण की जिम्मेदारी विभाग की है । ऐसे में बच्चों की हर संभव मदद की जाएगी और सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा चाइल्डलाइन की पूरी टीम पूरी मुस्तैदी के साथ बच्चों की मदद के लिए समस्त दस्तावेजों को एकत्रित कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है । वही दूसरी और गांव के कुछ युवा भी बच्चो की मदद के लिए आगे आये है । और सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर बच्चो के लिए फंड एकत्रित कर रहे है । युवाओं द्वारा एकत्रित किये जा रहे फंड की मॉनिटरिंग चाइल्डलाइन एंव बाल अधिकारिता विभाग द्वारा की जाएगी । इसके लिए के लिए एक कमेटी बनाई गई है जिसमे चाईल्डलाइन एंव बाल अधिकारिता विभाग के सदस्यों के साथ ही जीनापुर सरपंच व बच्चो के दादा दादी एंव चाचा को शामिल किया गया है । ताकि फंड का दुरुपयोग नही हो और फंड का पैसे बच्चो की पढ़ाई लिखाई और उनकी देखरेख में किया जा सके । चाइल्डलाइन व बाल अधिकारिता विभाग द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर जिला कलेक्टर भेजी जाएगी ।

أحدث أقدم