सवाई माधोपुर/ बौंली( चंद्रशेखर शर्मा) कोरोना काल के इस आपदा से भरे दौर में विभिन्न सामाजिक संगठनों व भामाशाह द्वारा समय-समय पर अपना योगदान दे कर कोरोना पीड़ित मरीजों एवं लॉकडाउन काल में बेरोजगारी के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। इसी दौर में कोरोना संक्रमण के प्रभाव से आमजन को बचाने हेतु श्री राम सत्संग मंडल बौंली द्वारा श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति की तर्ज पर ही सोमवार को लोगों को औषधीय काढ़े का सेवन कराया गया। उपखंड मुख्यालय स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय आजाद चौक में डॉ. एस. पी. शर्मा, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी व कंपाउंडर श्री श्याम लाल शर्मा की देखरेख में काढ़ा तैयार कर लोगों में वितरित किया गया। श्री राम सत्संग मंडल बौंली द्वारा 3 दिवसीय आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को होगा। मंडल के वॉलिंटियर पूनम सिंघल, सागर पाराशर, अर्पित पाठक, विनीत कुर्मी, प्रेमराज सैनी, लोकेश सैनी, सहित मंडल के सभी सदस्य काढ़ा वितरण कार्यक्रम में अपना महती योगदान दे रहे हैं।

