Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
  सवाई माधोपुर/ मलारना डूंगर @रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा ।  जिले के मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर  जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया के निर्देशों के अनुपालना में महिला बाल विकास विभाग की ओर से रविवार को  पुरानी तहसील के पास  कोरोनो जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित कर मलारना डूंगर के बाशिंदों को कोरोना की गंभीरता को समझाने का प्रयास किया गया जिसमें  दीपकों की श्रृंखला बनाकर लोगो को कोरोनो के प्रकोप से बचने एवं वैश्विक महामारी के खात्मे को लेकर आमजन को जागरूक करने की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कवायद की गई। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक दुलारी बाई मीना, समाज सेवी  अमित शर्मा व सत्यनारायण मीना तथा आंगन बाड़ी कार्यकर्त्ताओं आशा सहयोगिनीयों व सहायिकाओं सहित कई लोगो ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
أحدث أقدم