Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई सवाई माधोपुर की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की  जयंती पर सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मंत्री सवाई माधोपुर एवं विधानसभा सवाई माधोपुर शहर प्रभारी हरी प्रसाद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष डॉ.भरत लाल मथुरिया के निर्देशानुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों की संख्या तथा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं  द्वारा किए गए वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पेड़- पौधों की संख्यात्मक सूचना  भी भाजपा जिला कार्यालय पर भिजवाई जानी हैं। गुप्ता ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकारिणी के सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।
أحدث أقدم