Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर/ मलारना डूंगर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मलारना डूंगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवाड़ा स्थित आश्रम के संत श्री श्याम दास जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया।
मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव ने बताया की पार्टी नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कोविड-19 के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को गुरु पूर्णिमा उत्सव पर धार्मिक स्थलों पर जाकर कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करने एवं संतों का आशीर्वाद लेने का निर्देश प्राप्त हुआ था
उसी के तहत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया एवं आश्रम के संत-महात्माओं के श्री चरणों में नमन कर उन्हें पुष्प हार पहनाकर तथा गुरु दक्षिणा प्रदान कर बखूबी उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री राकेश कुमार मीणा, मंडल मीडिया प्रभारी उमाशंकर तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रामराज खाती, शक्ति केंद्र प्रमुख मेघराज मीणा, मंडल उपाध्यक्ष रामहरि मीणा, बूथ अध्यक्ष दीपक रंगीला, कमल मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
أحدث أقدم