Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
अजमेर । भारत राजीव गांधी सेवा केंद्र बुबानी पर पीईईओ समिति की संयोजक प्रधानाचार्य सुश्री मलका बक्ष की अध्यक्षता में एवं बुबानी सरपंच जसोदा देवी मेघवशी के सानिध्य में बुधवार को स्थानीय नागरिक समिति एवं ग्राम पंचायत स्तरीय क्वारनटीन प्रबंधन समिति की सामूहिक बैठक आयोजित हुई।। बैठक को बुबानी स्कूल की प्रधानाचार्य मलका बक्ष संबोधित करते हुए कहाँ की अपन सभी का दायित्व बनता है कि अगर बाहर से कोई भी आदमी आता है, तो तुरंत उनकी सूचना देवें और इसके साथ साथ समस्त ग्राम वासियों को माक्स लगाने के लिए जागरूक करें और माक्स नहीं लगाने पर जुर्माना भी किया जा सकता है। इसकी पूरी जानकारी ग्रामीणों को दी जाये।।बुबानी वार्ड पंच युवा नेता महेंद्र सिंह रावत ने बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत बुबानी में जिनके राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा में ऑनलाइन नहीं है उन सभी के राशन कार्ड जल्द से जल्द खाद्य सुरक्षा सामग्री की सूची में जुड़वाने की कहा और जब तक खाद्य सुरक्षा में नहीं जोड़ते हैं तब तक उनके लिए अलग से सर्वे करवाकर खाद्य सामग्री वितरण करने के लिए ठोस योजना बनावे। रावत कहा कि बुबानी ग्राम पंचायत के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, बीएलओ, स्कूल प्रधानाचार्य को निशुल्क माक्स वितरण किया गया और इसके अलावा बूबानी उप स्वास्थ्य केंद्र, खोडा गणेश स्वास्थ्य केंद्र पर भी थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर और माक्स दिया गया।।बैठक को संबोधित करते हुए बुबानी सरपंच जसोदा मेघवंशी ने कहाँ की बुबानी ग्राम पंचायत में कोरोनावायरस बीमारी एवं धारा 144 लॉक डाउन के अंदर अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले समस्त अधिकारीगण जनप्रतिनिधि गण और सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओं को बूबानी ग्राम पंचायत की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती हूं।।इस दौरान पीईईओ की संयोजक प्रधानाचार्य मलका बक्ष, बुबानी सरपंच जसोदा मेघवंशी, बुबानी पटवारी सीमा शर्मा, बुबानी स्कूल  के लेक्चरर नईमुद्दीन जी, बुबानी वार्ड पंच युवा नेता महेंद्र सिंह रावत बुबानी, बुबानी सरपंच प्रतिनिधि कैलाश मेघवशी, मुहामी वार्ड पंच मुकेश सिंह रावत, बुबानी एएनएम विमला रावत, मुहामी एएनएम अनीता राठौड़, रोजगार सहायक गजेंद्र मंडोलिया मुहामी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गायत्री कुमावत, सीमा मेघवंशी, बुबानी बीएलओ कन्हैयालाल बेरवा, बुबानी बीएलओ सूरज सिंह रावत, मुहामी बीएलओ ओमप्रकाश, मोहन सिंह राठौड़, चन्द्रप्रकाश कुमावत सहित गणमान्य लोग बैठक में उपस्थित थे।।
أحدث أقدم