Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
  सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर।सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के माध्यम से कार्यरत संविदाकर्मी श्री शिवराज शर्मा का बीते दिनों दिनांक 23/05/2020 ड्यूटी से गांव जाने के दौरान हुए रास्ते में एक्सीडेंट में आकस्मिक निधन हो गया था।  
वह चिकित्सालय में सविंदा पर कार्यरत थे और उनका वेतन मात्र 5850रू. मे अपने परिवार का गुजारा कर रहें थे इसीलिए अस्पताल के डाक्टर, नर्सिंगकर्मीयो, संविदाकर्मीयो सहित सभी कर्मचारियों ने आर्थिक सहयोग इकत्रित कर देने का विचार बनाकर आज दिनांक 03/06/20 को उनके द्वादश के दिन उनके परिवार को दो लाख सात हजार सो   (207100)रुपये  आर्थिक सहायता उनके पुत्र  अवधेश शर्मा को प्रदान की।
इस अवसर पर श्री बनवारी मंगल, राकेश मित्तल, हनुमान नरुका,विक्रम गौत्तम,हिमांशु शर्मा, खेमराज गौत्तम, मुकेश मंगल, मुकेश खण्डेलवाल, सुनील गुप्ता, संविदाकर्मी राजेश सैनी व विमल दीक्षित मौजूद थे।
أحدث أقدم