Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

अजमेर /रामसर@रिपार्ट रिंकू ।  भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा गुरूवार को आपातकाल काला दिवस के रूप कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए लोकनायक जयप्रकाश के विचारों से अवगत कराया गया भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी ने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा आपातकाल के समय कांग्रेस सरकार द्वारा जिस प्रकार मानवाधिकारों का हनन किया गया प्रेस को सेंसर किया गया लोकतंत्र की हत्या की गई इन सभी बातों को मध्य नजर रखते हुए गुरूवार को दिन को आपातकाल काला दिवस के रूप में मनाते हुए लोकतंत्र की सुरक्षा का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया नसीराबाद प्रभारी एवं अजमेर जिला देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत ने आपातकाल के बारे में बताया कि रायबरेली से इंदिरा गांधी के विजय होने पर उनसे चुनाव हारे राजनारायण ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुकदमा किया था इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध माना और उन्हें 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए रोक लगा दी सर्वोच्च न्यायालय ने भी उच्च न्यायालय का फैसला बरकरार रखा इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा की तथा 21 मार्च 1977 तक आपातकाल रहा इस दौरान इंदिरा गांधी ने अपने सभी राजनीतिक विरोधियों को जेलों में डाला देश में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जबरदस्त आंदोलन हुए जिसे जेपी आंदोलन भी कहा जाता है इस आंदोलन से निकले नेता आज भी कई शासन में है इस अवसर पर अजमेर जिला देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत, राजेंद्र रावत, भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी, राजू सिंह रावत, पूरण सिंह, हेमराज जाट, हरिराम चौधरी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

أحدث أقدم