Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
   सवाई माधोपुर/मलारना डूंगर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। पूर्व प्रधान व विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही भाजपा नेता श्रीमती आशा मीना ने मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र का दौरा कर लोगों के अभाव-अभियोग सुने। गुरुवार को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रही श्रीमती मीणा द्वारा मलारना चौंड़ कस्बे एवं श्रीपुरा गांव में पहुंचकर कोरोना वारियर्स के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनीयों का बखूबी मान- सम्मान किया ।
श्रीमती मीणा ने उन्हें साड़ियां एवं मास्क तथा सेनीटाइजर भेंटकर उन सभी की हौंसला अफजाई भी की। इसी प्रकार गांव के बुजुर्ग, पंच- पटेलों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आपसी वार्तालाप कर अनौपचारिक भेंट की।  जहां लॉकडाउन से उत्पन्न  तथा कोरोना महामारी से आमजन को हो रही समस्याओं को सुना गया और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण  का भरोसा भी दिलाया।  श्रीमती आशा मीना ने मलारना चौड़ , श्रीपुरा, एण्डवा, श्यामपुरा आदि गांवो का दौरा कर आमजन की समस्याओं को जाना- पहचाना। यही नहीं कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए श्रीमती मीणा ने यह भी कहा की, सभी लोग मास्क का आवश्यक रूप से उपयोग करें और नियत दूरी के हिसाब से खड़े रहकर या फिर अन्य कार्य करते वक्त सरकारी गाइड लाइन की पालन का पूर्ण रुप से ध्यान रखें ,ताकी जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव को और अधिक आगे बढ़ने से रोका जा सके।  इस अवसर पर मलारना चौड़ ग्राम पंचायत सरपँच श्रीमती रूकमणी देवी मीना, भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष बनवारी लाल मीना, भाजपा नेता घनश्याम पूर्विया, पूर्व सरपंच नाथूलाल कोली, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धारासिंह गुर्जर, रामलखन मीना ,प्यारे लाल मीना व भवानी सिंह मीना सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा आमजन भी उपस्थित थे।
أحدث أقدم