Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
अजमेर/रामसर @रिपार्ट रिंकू ।  श्रीनगर मंडल ने अजमेर देहात वीडियो कॉन्फ्रेंस डिजिटल बैठक में भाग लेते हुए भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने आगामी 27 जून को होने वाली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की वर्चुअल रैली की तैयारी के लिए दिए दिशा निर्देश दिये भाजपा श्रीनगर के मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने बताया कि गुरूवार को अजमेर जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने भाजपा श्रीनगर मंडल एवं अजमेर जिला देहात कार्यकर्ताओं की बैठक डिजिटल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की उक्त बैठक में राजसमंद सांसद दिया कुमारी एवं अजमेर लोकप्रिय सांसद भागीरथ चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए मार्गदर्शन दिया अजमेर जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने श्रीनगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 27 जून को वर्चुअल रैली में अधिक से अधिक सोशल डिस्टेंस 2 गज दूरी की पालना करते हुए अपने अपने घरों पर एलईडी टीवी लगाकर माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सुनने के लिए प्रेरित किया भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से आगामी 27 जून को होने वाली वर्चुअल रैली में कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संबोधन को सुनेंगे मंडल अध्यक्ष केके जोशी ने बताया कि वर्चुअल रैली के लिए प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सुनने के लिए बूथ अध्यक्षों द्वारा व्यवस्था की जाएगी वीडियो कॉन्फ्रेंस डिजिटल बैठक में भाजपा श्रीनगर मंडल के सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण बूथत अध्यक्ष उपस्थित थे

أحدث أقدم