Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक





माटी की महक किशनगढ़ 08 अक्टूबर--श्री दशहरा मेला कमेटी संस्था के तत्वावधान में चल रहे साहित्यिक,सांस्कृतिक, धार्मिक व खेलकूद श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार रात्रि रविन्द्र रंगमंच मैदान पर आर.के. मार्बल ग्रुप के सौजन्य से अखिल भारतीय विराट काव्य कलश संध्या व किशनगढ़ रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत कवियत्री अनु सपन ने नमामि मां शारदे सरस्वती वंदना गाकर की । इसके बाद हास्य रस के कवि राजेश लोटपोट (झालावाड़) ने व्यंग्य हास्य रूपी फुलझडियां बिखेर कर सबको खूब हंसाया । कवियत्री योगिता चौहान (एटा-यूoपीo) ने कवि सम्मेलन को आगे बढ़ाते हुए श्रृंगार रस से भीगी हुई रचना 'ये मत सोचो की नाम गुमनाम हो जाएगा,नाम तेरा मेरा हो जाएगा,तुम अकेले जो भीगे तो हो जाएगा जुकाम,गर साथ भीगे तो सब काम हो जाएगा सुनाकर सबको झूमा दिया । गौ रक्षा को लेकर उनकी सुनाई कविता ' इस धरती से उस अंबर तक,घर-घर अलख जगानी है,हमको गाय बचानी है, जय,जय गौ माता ने खूब वाहवाही लूटी । इसके बाद लाफ्टर फेम प्रताप फौजदार (दिल्ली) ने सरदार व अंग्रेज के बीच नोंक-जोंक को हास्य रस में पेशकर श्रोताओं को खूब हंसाया । अपने वतन हिंदुस्तान पर एतबार करते हुए कवि फौजदार ने देश की विविधता में एकता की झलक को काव्य रस के माध्यम से रोचक अंदाज में सुनाकर सबको खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट मोहम्मद हुसैन का दशहरा मेला कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश चांडक, उपाध्यक्ष, गोपाल प्रधान, निर्देशक विनोद पाटनी,जितेंद्र मारोठिया,अनिल लड्डा, सत्यस्वरूप अग्रवाल, प्रो. एस. के.बंसल, मोहित अग्रवाल, राधेश्याम गर्ग,अतुल अग्रवाल, जयेश कामदार, एडवोकेट रामेश्वरलाल चौधरी,अविनाश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल,संजय अग्रवाल, मनोज सोनी, अशोक गोयल, कन्हैया कुमावत,विपिन सिंघल,मनीष अग्रवाल ने माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया । वीर रस कवि अशोक चारण (जयपुर) ने काव्य निशा को आगे बढ़ाते हुए सीमा पर तैनात सिपाही का तिरंगे के प्रति भाव ' मेरी मौत को मिले तिरंगा, मरकर भी जी जाऊंगा, मरते दम तक भी में तो गीत वतन के गाऊंगा सुनाकर श्रोताओं के जोश को आसमा पर पहुंचा दिया । कवि चारण ने काव्य पंक्तियों के जरिए निंबार्क तीर्थ के प्रति श्रद्धा व आस्था का परिचय देते हुए ' ऐसा तीर्थ दूजा नहीं, सबका मन मोह लेता है सुनाकर सबकी तालियां बटोरी । हास्य रस के कवि राजेश अग्रवाल (दिल्ली) ने गीत रूप में सबके हृदय के भाव का लक्ष्य राम है, दशमी के दशहरे की सबको राम-राम हैं सभी को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया । कवि अग्रवाल ने मौजूदा दौर के तनावग्रस्त आदमी की जिंदगी में चेहरे की उदासी को दूर करने के लिए में खुशियों को गाने निकला, बुझे-बुझे हर इक चेहरे पर लानी है मुस्कान मुझे, सुनाकर आम आदमी की जिंदगी में हंसी-खुशी की जरूरत से श्रोताओं को वाफिक करवाया । अर्द्धरात्रि बाद काव्य निशा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रृंगार रस कवियत्री गीतकार अनु सपन (भोपाल) ने मुक्तक ' तुम्हारे प्यार का इक जिक्र ही महका गया मुझको, सिर से पैर तक नहला गया मुझको,जुड़े हो तुम जिंदगी से तो जीना आ गया मुझको " पेशकर हजारों श्रोताओं को झूमा दिया । हास्य, व्यंग्य के कवि सुरेंद्र सार्थक (डीग) ने बीबी, नौकर, महंगाई को माध्यम बनाकर हास्य रचनाएं सुनाकर सबको गुदगुदाया। वीर रस कवि संजय गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर को इंगित करती काव्य पंक्तियां सुनाकर आसमा को जय भारती से गूंजा दिया । कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे कवि राजेश चेतन ने पूरे समय श्रोताओं को बांधे रखा । भोर होने पर कवि सम्मेलन का विधिवत समापन हुआ।

2026 का काव्य पाठ जाने-माने कवि कुमार विश्वास करेंगे--

 कवि सम्मेलन के दौरान दशहरा मेला कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल ने वर्ष 2026 में रविंद्र रंगमंच मैदान में होने वाले कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि व रामकथा वाचक कुमार विश्वास को बुलाए जाने की घोषणा की । जिस पर पूरा रविंद्र रंगमंच मैदान तालियों की गड़गड़ाहट व जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा ।इन्हें मिला किशनगढ़ रत्न सम्मान व किशनगढ़ युवा रत्न सम्मान--श्री दशहरा मेला कमेटी संस्था के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय विराट काव्य कलश संध्या के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट मोहम्मद हुसैन दशहरा मेला समिति संयोजक प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश चांडक, उपाध्यक्ष गोपाल प्रधान, निर्देशक विनोद पाटनी, जितेंद्र मारोठिया, अनिल लड्डा ने वर्ष 2025 के किशनगढ़ रत्न सम्मान से किशनगढ़ माहेश्वरी समाज अध्यक्ष,रामनारायण झवर को व किशनगढ़ युवा रत्न सम्मान से समाजसेवी सुरेंद्र अग्रवाल (मामाजी) को माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त धार्मिक क्षेत्र में सुखदेव गुर्जर, लायन्स क्लब संस्थापक अध्यक्ष मुकेश गोयल, समाज सेवा के लिए राजाराम अग्रवाल को, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल,सिंधी समाज सेवा के लिए पुरुषोत्तम मुलानी, पक्षियों की सेवा के लिए बाबूलाल दाधीच, बालाजी मेला कमेटी संयोजक चंद्रप्रकाश वेद,योग शिक्षा के लिए विष्णुप्रकाश कुमावत,शिक्षा व साहित्यिक क्षेत्र में डॉ. सतीश कुमार गढ़वाल,जीवनरक्षा के लिए राजीव चौधरी, विश्व रिकॉर्ड के लिए नन्ही प्रतिभा विधान राठी,सुंदरकांड सखी संगठन की बिंदु सोमानी व किरण भरतीया को,देहदान, नेत्रदान व रक्तदान के लिए क्लब 100 को माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में स्व.सत्यनारायण मोदानी परिवार की तरफ से जिला व उपखंड स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहने वाली अनुप्रिया राठौड़,पलक यादव,अवनी दाधीच,सुमन प्रजापत,देवेंद्र सिंह व नव्या सिंह सहित अनेक प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया ।

 

أحدث أقدم