माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़/भैरुसिंह चौहान -श्री दशहरा मेला कमेटी संस्था के तत्वाधान में 5 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय भजन सम्राट कन्हैया मित्तल भजनामृत गंगा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को अग्रसेन भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल ने बताया की कन्हेया मित्तल देश के ख्यातनाम भजन गायक है उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए आमजन में बड़ा क्रेज है । किशनगढ के इतिहास की अब तक की सबसे विशाल इस भजन संध्या को लेकर 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओ की टीम बनाई गई है । कार्यक्रम को लेकर आमजन व आयोजन स्थल का 2 करोड़ का बीमा भी कमेटी ने करवाया है । प्रदीप अग्रवाल ने दानदाताओ के सहयोग के लिए आभार जताया । उन्होंने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा की इस कार्यक्रम की सफलता व सुनियोजित आयोजन को लेकर 5 अक्टूबर को रविन्द्र रंगमंच मैदान प्रातः 12 बजे से वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह सील कर दिया जाएगा । अग्रवाल ने कहा की इस बार बैठक व्यवस्था भी इस तरह की गई है की वीवीआईपी व वीआईपी पास होने के बावजूद आमजन को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी । इस दौरान कमेटी अध्यक्ष रमेश चांडक ने अन्य सामाजिक, खेलकूद व साहित्यिक कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी देते हुए 7 अक्टूबर को आयोजित कवि समेलन व किशनगढ रत्न सम्मान समारोह के बारे में बताया । इस दौरान कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल प्रधान, प्रो. एस. के. बंसल भी मंचासीन थे । कमेटी प्रवक्ता अनिल लढ़ा,अशोक गोयल व रामेश्वर सोलंकी सहित कमेटी सदस्यों ने स्वागत किया ।
