भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा का किया स्वागत
किशनगढ-: रविवार को श्री बालाजी मेला कमेटी की ओर से आयोजित भजन संध्या में भजनो के प्रस्तुति देने आए भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा का भाजपा युवा नेता सूर्य प्रकाश शर्मा ने मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया कि भजनों के माध्यम से हिन्दू धर्म मे जागृति ला रहे जिससे धर्म के प्रति लोगो का झुकाव ज्यादा हो रहा है।इस मौके पर शर्मा ने बुके भेंट करके व दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत किया।इस अवसर पर भजन गायक बंटी बन्ना भगवा भक्त व भजन गायिका अंतिमा शर्मा (अन्नू)ने भी स्वागत किया और साथ मे तीन बाण धारी श्याम बाबा व सांवलिया सेठ वाले भजन गाकर दिखाया।दोनों गायकों ने बताया की रावणा के भजनों के वह दीवाने है और आज उनके सामने भजन गाकर हमने सपने को सच किया है।

