Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय किशनगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को 59वें अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल गांधीनगर में ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य साक्षरता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और 'नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना था। ब्लॉक समन्वयक साक्षरता रणजीत जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि "डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देना" आज के कार्यक्रम की मुख्य थीम थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी रजनीश आजाद थे जबकी अध्यक्षता स्थानीय प्रधानाचार्य हेमंत कुमार वर्मा ने की। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों के रूप में संदर्भ व्यक्ति प्रेम चंद शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र कुमार, साक्षरता समिति सदस्य एवं प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा (खातौली) एवं मीना जाट(सांवतसर ) उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान, साक्षरता अभियान में शामिल 25 लर्नर्स (नव-साक्षरों), 20 स्वयंसेवी (वीटी) और 25 साक्षरता सर्वेयर ने अपनी उपस्थिति दी। मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ साक्षरता सर्वेयर के रूप में विमला लेगा, भावना कंवर, भारती जांगिड़ उस्मान खान, कैलाश चंद व चंपालाल सहित एक दर्जन से अधिक लर्नर्स व स्वयं सेवी (वीटी) को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक समिति सदस्य मीना जाट ने अपने उद्बोधन में साक्षरता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का मूल आधार है और हमें मिलकर हर व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प लेना होगा। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने उपस्थित संभागीयों से पूरी निष्ठा और लगन के साथ इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भी माध्यम है।"इस अवसर पर राजेश मालाकार, भावना कंवर व भारती जांगिड़ ने भी साक्षरता की आवश्यकता और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के चलते एकल व सामूहिक अभिनय(नाटक), कविता पाठ, गीत एवं चित्रकला जैसी गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रीति शर्मा, रश्मि, मधुबाला , मंजू कुमारी संपत्ति पारीक व प्रियंका गोस्वामी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष भागीदारी निभाई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं व अभिभावक भी खासी संख्या में शामिल रहे।



أحدث أقدم