Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 किशनगढ़, विधायक विकास चौधरी ने चलाई साईकिल 

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ @भैरुसिंह चौहान - एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में युवाओं को नशे से दूर करने के लिए चलाई जा रही "नशा छोड़ो जीवन जोड़ो" साइकल यात्रा शुक्रवार देर रात को किशनगढ़ पहुंची किशनगढ़ पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मुख्य चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। तिलक मैरिज गार्डन से रात्रि विश्राम के बाद झंडा रोहण और परेड कार्यक्रम के बाद शुरू हुई।विधायक विकास चौधरी, विधायक इंद्रा मीणा सहित अन्य लोगों ने लिया मुहीम में भाग, साइकिल चलाकर दिया अभियान में साथ देने की अपील की।विधायक विकास चौधरी ने कहा- नशा पूरी तरह होना चाहिए खत्म, युवा पीढ़ी की नस्लें खराब कर रहा है। संगठन की छोटी सी मुहिम से बदलाव देखने को मिल रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल ने बताया कि यह यात्रा जैसलमेर से शुरू होकर जयपुर तक जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।  विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, दीपक बिरला, कमल डीडवानिया सहित सैकड़ो लोग साथ रहे।

أحدث أقدم